Uttar Pradesh

लखीमपुर ने रचा इतिहास, ‘हर गांव तालाब’ अभियान को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह

शिव ओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी,19 जून 2025:

लखीमपुर खीरी ने जल संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन और सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए गए ‘हर गांव तालाब’ अभियान के तहत जिले में 15 मई से 15 जून तक महज एक महीने में 1030 सामुदायिक तालाबों का निर्माण किया गया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए बुधवार को विकास भवन स्थित विवेकानंद सभागार में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने मंच से इस रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए लखीमपुर खीरी को “जल सशक्तिकरण का चमकता सितारा” बताया और प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए।

ये भी पढ़ें:

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसे जनभागीदारी और प्रशासनिक समर्पण से उपजी ऐतिहासिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में एक जनांदोलन है। इस अभियान से करीब 700 एकड़ भूमि को जल संरक्षण योग्य बनाया गया है, जो ग्रामीण विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  विश्व बाल दिवस पर कार्यक्रम...हर बच्चे को सुरक्षित माहौल देने का लिया संकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link