Uttar Pradesh

सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला दल रवाना

देहरादून, 5 जुलाई 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर के 11 राज्यों से आए श्रद्धालुओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए।

सीएम धामी ने यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता और यह यात्रा समर्पण की अनुभूति से परिपूर्ण होती है।

सीएम ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धरती के कण-कण में भगवान शिव का वास है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह यात्रा अब केवल एक भौगोलिक मार्ग नहीं, बल्कि शिव से साक्षात्कार का सशक्त माध्यम बन गई है। पहले जो यात्रा सात दिन या उससे अधिक समय लेती थी, वह अब कुछ ही घंटों में संभव हो गई है।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने यह भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य, आवास, भोजन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रत्येक पड़ाव पर मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Advertisement

इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, आईटीबीपी के आईजी एवं कैलाश मानसरोवर यात्रा के जनसंपर्क अधिकारी संजय गुंजियाल, कुमाऊं मंडल की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, डीएम चम्पावत मनीष कुमार, डीएम पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी तथा एसपी चम्पावत अजय गणपति भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  संजय सिंह का सरकार पर पलटवार, बोले- मुझे डराने की कोशिश मत करो... मंदिर तोड़ने वालों पर कार्रवाई करो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link