Uttar Pradesh

राम मंदिर चढ़ावा घपले पर मुखर बृजभूषण व विधायक बेटे को धमकी, राजस्थान से निकला ये कनेक्शन

गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के मोबाइल पर आई थी धमकी भरी कॉल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में अलवर निवासी युवक की पहचान हुई, पुलिस के मुताबिक उसका इलाज जयपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, हाल के दिनों में राम मंदिर चढ़ावा और ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह

न्यूज डेस्क, 18 जून 2026:

राम मंदिर में चढ़ावे और उससे जुड़े मुद्दों पर लगातार मुखर होकर बयान दे रहे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी सुर्खियां बनीं थीं। गोंडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो शुरुआती पड़ताल में धमकी देने वाला युवक संदीप शर्मा राजस्थान का रहने वाला निकला, जिसे स्थानीय पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है।

पुलिस के मुताबिक 14 जून को गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने पहले उनकी पहचान पूछी, फिर कहा कि उन्हें और उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह को मारने की तैयारी हो चुकी है और अगर बच सकते हैं तो बच लें।

इस मामले में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय ने बताया कि जांच के दौरान कॉल करने वाले की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के मांडा थाना क्षेत्र निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई। राजस्थान पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि उसका इलाज जयपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले भी इंटरनेट के जरिए कई राज्यों के जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें धमकी दे चुका है। ऐसे मामलों की जांच के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है। परिजनों को युवक को मोबाइल फोन नहीं देने और उसका समुचित इलाज कराने की सलाह दी गई है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, उसकी तकनीकी जांच भी की जा रही है।

एफआईआर में कहा गया है कि बृजभूषण शरण सिंह और उनका परिवार पहले भी कई बार धमकियों का सामना कर चुका है। शिकायत में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और प्रतिबंधित संगठनों की ओर से पूर्व में भी धमकी मिलने का जिक्र किया गया है।

हाल के दिनों में बृजभूषण शरण सिंह राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और उससे जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे थे। इसी बीच धमकी मिलने की घटना ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में अभी तक किसी संगठित साजिश के संकेत सामने नहीं आए हैं।

बता दें कि प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। उनके छोटे भाई करण भूषण सिंह कैसरगंज से सांसद हैं। बृजभूषण शरण सिंह छह बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और फिलहाल उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नकल माफिया पर योगी का बड़ा ऐलान, बोले- ये सपा व कांग्रेस की विरासत, हम मिट्टी में मिला देंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link