Uttar Pradesh

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर : हेमा मालिनी बोलीं… विरोध करने वाले छोड़ दें वृंदावन… स्थानीय लोगों में नाराजगी

मथुरा, 5 जुलाई 2025:

यूपी के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर माहौल गर्म है। प्रस्तावित कॉरिडोर का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें समझाने के प्रयास चल रहे हैं। इस बीच मथुरा की सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी के एक बयान ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में हेमा मालिनी को यह कहते हुए सुना गया कि कॉरिडोर तो बनकर रहेगा और जरूर बनकर रहेगा। जो विरोध कर रहा है, वह वृंदावन को छोड़कर कहीं और चले जाएं। इस बयान ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर ब्रजवासियों ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कई तीखे कमेंट्स भी किए हैं।

2023 के सर्वे को बनाया गया आधार, 275 भवन चिह्नित

ये भी पढ़ें:

कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनवरी 2023 में हुए सर्वे के आधार पर अब तक करीब 70 भवनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। इस सर्वे में 275 भवन और दुकानें कॉरिडोर की सीमा में चिन्हित की गई थीं। अब सुप्रीम कोर्ट से परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने दोबारा सर्वे की मांग की है।

जिला प्रशासन के मुताबिक सर्वे के दायरे में आए भवनों का डोर-टू-डोर सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में भवन की स्थिति, क्षेत्रफल, दिशा, स्वामित्व और किरायेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन इन आंकड़ों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें  उड़ान के दौरान कॉकपिट का गेट खोलने की कोशिश... विमान सुरक्षित लैंड, 9 हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button