Uttar Pradesh

बहराइच में पिता बना हैवान, बेटी का सिर धड़ से किया अलग

बहराइच, 3 सितंबर


उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में
हुई एक सनसनीखेज घटना में एक पिता ने अपनी 17-वर्षीय बेटी की गला काट कर हत्या कर दी।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पंचायत लक्ष्मनपुर मटेही गांव में सोमवार को यह घटना हुई। पिता ने बांके से बेटी का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया और सिर को वहीं रख दिया। इसके बाद वह शव के पास ही बैठा रहा।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पुत्री खुशबु (17) का ग्राम पंचायत रायबोझा गांव निवासी नईम खान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध पिता कर रहा था। लेकिन पुत्री पुत्री अपनी जिद पर अड़ी हुई थी।

Advertisement

गांव के लोगों के मुताबिक सोमवार को प्रेमी गांव पहुंच गया। पिता ने प्रेमी को देखा। इसके बाद युवक फरार हो गया। जबकि बेटी को युवक के साथ देखकर गुस्साए पिता ने घर में रखे धारदार बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। सिर, हाथ, पैर और शरीर सब काटकर अलग कर दिया। इसके बाद वह बेटी के शव के पास ही बैठा रहा।

सूचना पाकर सीओ हीरा लाल कनौजिया, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें  बदल गई राम मंदिर की टाइमिंग, भक्तों को अब ज्यादा समय तक मिलेंगे रामलला के दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link