StateUttar Pradesh

वीडियो कॉल पर महिला टीचर से अश्लीलता, डर से स्कूल में छोड़ा पढ़ाना

गाजीपुर 20 अक्टूबर, 2024

यूपी के गाजीपुर में एक गंभीर मामला सायने आया है यहा के ही एक निजी स्कूल में स्कूल के ही दूसरे शिक्षक व्दारा एक महिला शिक्षक को परेशान करने और उसके अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षक ने पुलिस को इस संबंध में शिकायती पत्र भी दिया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि वह शहर के एक निजी इंग्लिश मीडिया स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल में शिक्षकों का एक ग्रुप बना हुआ था। उसका नंबर भी उस ग्रुप में एड कर दिया गया। इसके बाद स्कूल के शिक्षक विनोद उर्फ प्रदीप कुमार यादव ने उसका नंबर सेव करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिक्षक महिला शिक्षक पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था।

महिला शिक्षक ने पुलिस को बताया कि पुरुष टीचर से परेशान होकर उसने स्कूल में पढ़ाना ही छोड़ दिया। इसके बाद भी शिक्षक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। शिक्षक उसका नंबर बांटने की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला शिक्षक ने बताया कि कुछ दिन बाद एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सूर्य बताया और कहा कि जहां बुलाऊं, वहां चुपचाप चली आओ, नहीं तो मैं अपने साथियों के साथ मिलकर तुम्हारा अपहरण कर लूंगा और दिल्ली वाला गैंगरेप कांड करवा दूंगा। महिला शिक्षक ने जब इसका विरोध किया तो वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

परेशान होकर शिक्षक पर दर्ज कराया केस

ये भी पढ़ें:

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे नॉर्मल कॉल और व्हाट्सअप कॉल आने बंद नहीं हुए। 14 अक्टूबर की रात को व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाला अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद उसने न्यूड होकर अपनी बॉडी दिखाने लगा। फोन करने वाले ने महिला शिक्षक से भी कपड़े उतारने को कहा। इस पर महिला शिक्षक ने पूरी बात अपने पति को बताई। 16 अक्टूबर को महिला शिक्षक अपने पति के साथ थाने पहुंची और विनोद उर्फ प्रदीप यादव, सूर्य नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें  बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार, जेवर चोरी पर टूटा रिश्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link