Barabanki City

पटाखा फैक्ट्री में आग भड़कने के बाद ताबड़तोड़ विस्फोट…दो की मौत, तीन गंभीर

मानव शरीर के चीथड़े उड़ने से मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी, आबादी से दूर फैक्ट्री होने के कारण आसपास के लोग चपेट में आने से बचे

बाराबंकी, 13 नवंबर 2025 :

जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। कई धमाके होने से लोग सहमे रहे। घायलों से घटना का ब्यौरा लेने की कोशिश की जा रही है।

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय बरई में ताहिर के पास आतिशाबाजी का लाइसेंस है। गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद उसकी पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। विस्फोट लगातार जारी रहने के कारण काफी देर तक कोई पास जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। कारखाना गांव के बाहर खेतों के बीच स्थित है। विस्फोट कैसे और किन कारणों से हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि पहले भी यहां पर विस्फोट की घटना हो चुकी है। मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजधानी के आसपास जिलों में रही गणतंत्र दिवस की धूम...शान से लहराया तिरंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link