Barabanki City

जर्मनी से आई बारात…शेरवानी पहन गोरे दूल्हे ने प्रोफेसर दुल्हन संग लिए सात फेरे

ऑस्ट्रिया की वियना यूनिवर्सिटी में शुरू हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, हिंदू रीति रिवाज से की शादी, बॉलीवुड गानों पर नाचे विदेशी मेहमान

बाराबंकी, 27 फरवरी 2026:

उच्च शिक्षा के लिए विदेश गई शहर की बेटी रुलन वर्मा को जर्मनी के युवक मार्कस इदर से प्यार हुआ और यह रिश्ता आखिरकार शादी तक पहुंच गया। परिवारों की रजामंदी के बाद जर्मनी से बाकायदा बारात बाराबंकी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रस्मों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए।

सिविल लाइन स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी रेलवे के असिस्टेंट इंजीनियर राज कुमार वर्मा की बेटी रुलन वर्मा उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी गई थीं। पीएचडी पूरी करने के बाद वह ऑस्ट्रिया के प्रतिष्ठित वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी निवासी मार्कस इदर से हुई। दोस्ती धीरे धीरे मोहब्बत में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 8.53.45 AM

दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बाराबंकी पहुंचा। विदेशी मेहमानों के बावजूद शादी का पूरा माहौल देसी रंग में रंगा नजर आया। ढोल नगाड़ों की धुन, हल्दी और मेहंदी की रस्में, जयमाला और अग्नि को साक्षी मानकर फेरे, सभी कार्यक्रम हिंदू परंपरा के अनुसार संपन्न हुए।

Advertisement

शादी समारोह शहर के एक लग्जरी होटल में हुआ, जहां विदेशी बारातियों ने भारतीय पहनावे और खानपान का खूब आनंद लिया। खास बात यह रही कि हिंदी न समझने के बावजूद मेहमान बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके। उनका देसी अंदाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

शेरवानी पहने जर्मन दूल्हा पूरी तरह भारतीय रंग में नजर आया। उसने आई लव इंडिया कहकर अपनी खुशी जाहिर की। शादी के बाद पारंपरिक रीति से विदाई हुई और दुल्हन अपने पति के साथ जर्मनी के लिए रवाना हो गई। इस शादी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस विदेशी बारात की खूब चर्चा कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 8.53.45 AM (1)

ये भी पढ़ें  सिक्किम में नाबालिग के साथ हैवानियत, महीनों तक रेप करने के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link