Ayodhya

रामनगरी में गणेश मंदिर पर ध्वजारोहण… संग्रहालय में 7D गैलरी में दिखेगी हनुमान गाथा

ध्वजारोहण में निर्माण एजेंसियों और ट्रस्ट से जुड़े जिम्मेदार लोग शामिल रहे, रामकथा संग्रहालय की नई 7D गैलरी को अंतिम मंजूरी, आधुनिक तकनीक से तैयार करेंगे चेन्नई के इंजीनियर्स

अयोध्या, 12 अप्रैल 2026:

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर पर रविवार को ध्वजारोहण किया गया। यह कार्यक्रम निर्माण और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, जहां सभी ने मिलकर परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया। इसके अलावा संग्रहालय में गैलरी को हाईटेक करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

गणेश मंदिर रामजन्मभूमि परिसर के परकोटे में निर्मित चौथे पूरक मंदिर के रूप में स्थित है। दक्षिणी- पूर्वी कोण पर निर्मित गणेश मंदिर पर मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एलएंडटी के परियोजना निदेशक विनोद मेहता, सुजितदास शाहा, टाटा से रमेश कुमार, परियोजना निदेशक विनोद शुक्ला, तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, न्यासी डॉ अनिल मिश्र और व्यवस्था से जुड़े गोपाल नागरकट्टे भी मौके पर रहे।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 11.13.11 AM

ये भी पढ़ें:

इसी बीच रामकथा संग्रहालय को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां बनने वाली 7D गैलरी में हनुमानजी की गाथा को बेहद आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। इसकी स्क्रिप्ट को अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।

Advertisement

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के सामने आईआईटी चेन्नई के इंजीनियरों ने इस गैलरी का डेमो दिखाया। इसमें विजुअल इफेक्ट्स और साउंड के जरिए ऐसा अनुभव तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शक खुद को घटनाओं के बीच महसूस कर सकेंगे।

संग्रहालय में करीब 20 गैलरी तैयार करने की योजना है। हर गैलरी अलग थीम पर होगी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हनुमानजी पर आधारित 7D गैलरी सबसे खास रहने वाली है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को नए तरह का आध्यात्मिक अनुभव देने पर जोर है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Ayodhya News : बुलडोजर एक्शन से सियासत गरमाई, पीड़ित परिवारों के साथ धरने पर बैठे अवधेश प्रसाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link