Gorakhpur

MMMUT की कमान पहली बार महिला प्रोफेसर के हाथ, डॉ. अनुपमा कौशिक बनीं नई कुलपति

डॉ. अनुपमा कौशिक को तीन साल के लिए नियुक्ति मिली रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनका शोध और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ काम करने का अनुभव एमएमएमयूटी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा

गोरखपुर, 22 मई 2026:

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को पहली बार महिला कुलपति मिली हैं। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अनुपमा कौशिक को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वह कार्यभार संभालने की तारीख से अगले तीन वर्षों तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय के इतिहास की पांचवीं कुलपति भी बन गई हैं।

डॉ. अनुपमा कौशिक इस समय पंजाब विश्वविद्यालय में डीन एलुमनी रिलेशंस और प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनका लंबा अकादमिक और प्रशासनिक अनुभव रहा है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीई, एमई, एमबीए और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के दौरान उन्हें गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

तकनीकी शिक्षा और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के लिए उन्होंने आईआईटी खड़गपुर, आईआईएम कोलकाता और आईआईटी मुंबई में कई प्रबंधन और नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, फ्रांस और जापान के विश्वविद्यालयों के साथ रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

डॉ. कौशिक को शोध, नवाचार और तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए जाना जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में एमएमएमयूटी में रिसर्च और इंडस्ट्री आधारित शिक्षा को नई रफ्तार मिलेगी।

ये भी पढ़ें  मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या...चाकू मारने पर भागे तो दौड़ाकर गोद डाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button