National

FSSAI ने देखा गंदगी का खेल, चूहे, सीवेज का पानी, जंग लगे उपकरण, दो फूड फैक्ट्री के लाइसेंस सस्पेंड

शिवम एग्रो और TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर हुई कार्रवाई, मक्खियां, चूहे और सीवेज के पानी के बीच तैयार हो रहे थे खाद्य उत्पाद, एक्सपायर Food Colour और Flavour भी मिले, सफाई और Pest Control के रिकॉर्ड भी नहीं मिले, लेबल पर गलत जानकारी से लेकर जंग लगे उपकरणों के इस्तेमाल तक कई गंभीर Food Safety नियमों का उल्लंघन मिला

न्यूज डेस्क, 2 अक्टूबर 2026:

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Food Safety जांच के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़ी दो इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने के बाद M/S शिवम एग्रो और M/s TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं। दोनों कारोबारियों को लाइसेंस सस्पेंड रहने तक खाद्य कारोबार से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शिवम एग्रो में मक्खियां, चूहे और सीवेज का पानी मिला

M/S शिवम एग्रो के निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई और Hygiene व्यवस्था बेहद खराब मिली। जांच के दौरान मक्खियां, कचरा, जमा हुआ सीवेज का पानी, मकड़ियों के जाले मिले। फर्श, उपकरण, दीवारों और छत की भी सही तरीके से सफाई नहीं की जा रही थी।

Food Processing Area में Pest Control भी फेल

जांच में परिसर में चूहों की मौजूदगी सामने आई। कीट नियंत्रण के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे। इससे खाद्य सामग्री के दूषित होने का खतरा पाया गया। स्टोरेज की व्यवस्था में भी नियमों का पालन नहीं मिला। खाने की चीजों के साथ गैर-खाद्य सामान भी रखा गया था। कुछ खाद्य सामग्री कॉरिडोर और अस्थायी Storage Area में रखी मिली।

ये भी पढ़ें:

जंग लगे उपकरणों से खाद्य तेल की हैंडलिंग

निरीक्षण में जंग लगे और खराब उपकरण भी मिले। खाद्य तेल को मिलाने के लिए लोहे या Ferrous Tank और बर्तनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन उपकरणों के Food Contact के लिए सुरक्षित होने का प्रमाण भी नहीं दिया जा सका।

इन-हाउस लैब बंद, टेस्टिंग के रिकॉर्ड भी गायब

शिवम एग्रो की In-house Laboratory काम नहीं कर रही थी। तैयार खाद्य उत्पादों की नियमित जांच से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड भी निरीक्षण के दौरान उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे उत्पादों की नियमित Food Testing की निगरानी पर सवाल खड़े हुए।

Plant-Based Oil की Labeling में भी गड़बड़ी

जांच में खाद्य उत्पादों की Labeling से जुड़ी कमियां भी मिलीं। Plant-Based Edible Oil पर Serving से जुड़ी जानकारी सही नहीं थी। इसके अलावा Cholesterol को लेकर भी गलत जानकारी दी गई थी।

Online शिकायत के बाद TCF चॉकलेट्स की जांच

M/s TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई एक ग्राहक की शिकायत के बाद हुई। ग्राहक ने E-commerce Platform के जरिए मंगाए गए खाद्य उत्पाद को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद Food Safety टीम ने संबंधित Food Premises का निरीक्षण किया।

चॉकलेट यूनिट में गंदगी, नालियां खुली मिलीं

निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई और Hygiene व्यवस्था खराब मिली। Food Processing Area का रखरखाव ठीक नहीं था और कचरे के निपटारे की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कीड़े-मकोड़ों का संक्रमण मिला, जबकि उन्हें रोकने के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। परिसर में बिल्लियों की गंदगी और बिना ढकी नालियां भी मिलीं।

एक्सपायर Food Colour और Flavour भी मिले

जांच टीम को परिसर में Expired Food Colour और Flavour मिले। सफाई में इस्तेमाल होने वाले Chemicals भी कच्चे माल और खाद्य सामग्री से जुड़ी चीजों के पास रखे गए थे। Food Handlers की Hygiene व्यवस्था में भी कमियां मिलीं। कर्मचारियों के गहने पहनकर काम करने पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं था।

Pest Control से Medical जांच तक रिकॉर्ड नहीं

निरीक्षण के दौरान Pest Control, Cleaning, कर्मचारियों की Medical Examination, Training, Equipment Calibration, Laboratory Testing और Audit से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए गए। दस्तावेजों की कमी के चलते पिछले निरीक्षण में FBO का Compliance Score सिर्फ 14 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Product Labeling और Plastic Pipes पर भी सवाल

TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स में खाद्य उत्पादों की Labeling में भी कमियां मिलीं। Product Name और पहचान से जुड़ी जानकारी पर्याप्त नहीं थी। खाद्य पदार्थों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रहे कुछ Plastic Pipes Food Contact के लिए सुरक्षित हैं या नहीं, इसका प्रमाण भी नहीं दिया जा सका।

दोनों FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Food Safety जांच में सामने आई इन कमियों के आधार पर M/S शिवम एग्रो और M/s TCF चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के FSSAI License तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं। दोनों FBO को Suspension Period के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े सभी Business Operations बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  कोबरा ने छीनी ‘स्नैकमैन’ की जान: बिहार के जय कुमार साहनी ने हजारों सांपों की जान बचाई, लेकिन खुद ज़हर का शिकार हो गए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link