Gorakhpur

Gorakhpur News : गोवंश अवशेष मिलने पर बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, चाचा भतीजा को दबोचा, एक को पैर में लगी गोली

गोला में आश्रम के पास मिले थे गोवंशीय अवशेष, ग्रामीणों ने गोला-कौड़ीराम मार्ग किया था जाम पुलिस ने गिरफ्तारी का दिया था भरोसा, सीडीआर से संदिग्धों तक पहुंची टीम, मालहनपार रोड पर दो बाइक से पहुंचे थे चार संदिग्ध, घेराबंदी व फायरिंग में अब्दुल रहमान घायल, दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश मौके से भागे

गोरखपुर, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी के गोरखपुर जिले के गोला में गोवंशीय अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों के विरोध के अगले ही दिन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मालहनपार रोड पर चीनी मिल के पास शनिवार भोर करीब साढ़े चार बजे हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सिकरीगंज क्षेत्र निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके चाचा नूरूल हसन को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को चाचा-भतीजा बताया गया है।

गोवंश अवशेष मिलने पर हुआ था हंगामा

इससे पहले शुक्रवार सुबह गोला के धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में समय माता मंदिर मार्ग पर धन निरंकार आश्रम के पास सड़क किनारे गोवंशीय पशुओं के क्षत-विक्षत अवशेष मिले थे। जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने अवशेषों को वहां से हटवाकर जेसीबी की मदद से जमीन में दफना दिया था।

गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोला-कौड़ीराम मार्ग जाम कर दिया था। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली और पेड़ की डाल रखे जाने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। गोला पुलिस के साथ बांसगांव और गगहा थाने से भी पुलिस बल बुलाया गया था। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया था।

ये भी पढ़ें:

सीडीआर से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान CDR की मदद से संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार भोर में मालहनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास पुलिस टीम को दो बाइक पर चार बदमाश दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में अब्दुल रहमान घायल, चाचा नूरुल भी गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार अब्दुल रहमान के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके साथ बाइक पर सवार नूरूल हसन गिरकर चोटिल हो गया। घायल अब्दुल रहमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी एक कसाई की मदद से छुट्टा गोवंश को काटकर उनका मांस बेचने का काम करते थे। दोनों सिकरीगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें  Gorakhapur : 45 दागी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मासूम के परिवार की मदद को महकमे ने बढ़ाया हाथ

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link