CrimeGorakhpur

चोरी के जेवर लेकर घूम रहा था शहजादे, गोरखपुर में पुलिस से भिड़ा तो पैर में लगी गोली

बैंककर्मी के घर में चोरी के बाद पुलिस को थी तलाश, चार कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र व हार बरामद, तमंचा, बाइक भी मिली, आरोपी पर 25 मुकदमे दर्ज

गोरखपुर, 25 अगस्त 2026:

यूपी के गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घर में चोरी करने के आरोपी शहजादे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के जेवर, 10 हजार रुपये, तमंचा बरामद हुआ। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रामगढ़ताल में बैंककर्मी के घर हुई थी चोरी

रामगढ़ताल क्षेत्र में 20 अगस्त को एक बैंककर्मी गांव गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थी। शिकायत मिलने के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें:

घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक रामगढ़ताल पुलिस व एंटीथेफ्ट सेल की टीम चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से शहजादे के बारे में सूचना मिली। टीम ने उसकी घेराबंदी की तो मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी के जेवर बरामद, दो साथियों के नाम बताए

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार कंगन, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र व गले का हार बरामद किया। इसके अलावा चोरी के 10 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा भी मिला। पूछताछ में शहजादे ने पुलिस को बताया कि उसने जमुनहिया बाग, शीशे वाली मस्जिद के पास गोरखनाथ निवासी नियाज अहमद व एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस अब नियाज अहमद व तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

25 मुकदमों का है क्राइम रिकॉर्ड, 2015 से दर्ज होते रहे केस

पुलिस के अनुसार शहजादे के खिलाफ गोरखपुर व संतकबीरनगर के अलग-अलग थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। राजघाट, शाहपुर, कैंट, गोरखनाथ, सहजनवां, कोतवाली, रामगढ़ताल के अलावा संतकबीरनगर के खलीलाबाद व दुधरा बाजार थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शहजादे के खिलाफ पहला चोरी का मुकदमा वर्ष 2015 में राजघाट थाने में दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में खलीलाबाद थाने में भी गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें  शादी का दबाव बनाकर मांगती थी रकम...गला रेतने वाला प्रेमी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button