CrimeUttar Pradesh

एक्शन में दिखी बाराबंकी पुलिस, लूट व हत्या के चार आरोपी मुठभेड़ में पकड़े, दो को लगी गोली

बाराबंकी, 3 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी से सटे जनपद बाराबंकी की पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मुठभेड़ में लूट व हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।

लूट के आरोपी शुभम पर कई जिलों में दर्ज हैं 16 मुकदमे

लूट की वारदात का मामला जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र का है। यहां गत 21 फरवरी को सराफा व्यापारी टिकैतगंज निवासी अंकुर सोनी को असलहा दिखाकर जेवर लूटे गए थे। जांच कर रही पुलिस टीम को इनपुट मिला तो उसने बाबागंज से टिकैतगंज जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक सवार दो लोगो ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की। एक बदमाश फरार हो गया जबकि दूसरे को पैर में गोली लगी। घायल बदमाश गोंडा का कटरा बाजार निवासी शुभम तिवारी है। पकड़े गए शुभम पर लखनऊ गोंडा, अयोध्या व जालौन में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से लूटे गए जेवर भी बरामद हुए हैं।

सगे भाइयों ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, तीनों पकड़े गए, साथी को लगी गोली

Advertisement

वहीं हत्या की वारदात हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। यहां ग्राम कचेरुआ निवासी श्रीकांत दीक्षित की हत्या गत 27 फरवरी को की गई थी। डेढ़ लाख के लेनदेन के विवाद में उसकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव रायबरेली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया था। शव बरामद होने पर नामजद केस मृतक के बेटे ने दर्ज कराया। आरोपियों की खोजबीन कर रही पुलिस ने जासेपुर रोड पर एक वैगन आर कार को रोका। इस पर सवार हत्या के आरोपियों ने भागने की कोशिश की। गोली चलाने पर पुलिस ने फायरिंग कर एक को जख्मी कर दिया। सभी तीनों लोगों को पकड़ लिया गया। गोली लगने से घायल हुआ आरोपी बाबा का पुरवा मजरे अंसारी गांव निवासी राकेश लोध है। वहीं दो अन्य आरोपी इसी गांव के सगे भाई पूर्णमासी और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज : कॉलेज में चाकू से मारकर छात्र की हत्या, आरोपी स्टूडेंट फरार, एक हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link