
गोरखपुर, 13 अगस्त 2025:
यूपी के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित करेंगे।
दीक्षांत समारोह के लोगो के लिए आयोजित प्रतियोगिता में चयनित डिजाइन का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने किया। यह लोगो विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किया गया है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के इतिहास में यह गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर से बाहर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों, अतिथियों और शिक्षकों के लिए एक नया अनुभव होगा।






