Lucknow CityUttar Pradesh

ग्रीन एनर्जी का सबसे बड़ा मंच… ग्रेटर नोएडा में सजेगा, IBET Expo 2026 में CM योगी भी होंगे शामिल

11 से 13 अगस्त तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 120 वैश्विक विशेषज्ञ, 150 प्रदर्शक और 15 हजार से अधिक उद्योग प्रतिनिधि होंगे शामिल, यूपी को बायोएनर्जी हब बनाने पर रहेगा फोकस

लखनऊ, 5 अगस्त 2026:

यूपी स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक (IBET) एक्सपो 2026 में शामिल होने की सहमति दी है। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और हरित औद्योगिक विकास का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कम कार्बन भविष्य के लिए वैश्विक मंच पर मंथन

इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई) और एमएम एक्टिव साइ-टेक कम्युनिकेशंस द्वारा उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (UPNEDA) के सह आयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग का सहयोग प्राप्त है। कम-कार्बन विश्व के लिए उन्नत बायोएनर्जी समाधान विषय पर आधारित यह आयोजन देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, उद्योग जगत, शोधकर्ताओं और निवेशकों को एक साझा मंच पर लाएगा।

ये भी पढ़ें:

निवेश, तकनीक और उद्योग साझेदारी पर रहेगा फोकस

राज्य सरकार का लक्ष्य इस आयोजन के जरिए बायोएनर्जी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना, नई तकनीकों को बढ़ावा देना और उद्योगों के बीच साझेदारी को मजबूत करना है। इसके साथ ही भारत की ऊर्जा सुरक्षा और नेट-जीरो लक्ष्य हासिल करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका को और सशक्त बनाना भी इसकी प्राथमिकता है।

आईएफजीई के महानिदेशक संजय गजू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की सहभागिता प्रदेश की बायोएनर्जी क्षेत्र के विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके अनुसार आईबीईटी एक्सपो नई साझेदारियों, निवेश अवसरों और अत्याधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान का सबसे प्रभावशाली मंच बनेगा। यह भारत की हरित अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

CBG से ग्रीन हाइड्रोजन तक दिखेंगी अत्याधुनिक तकनीकें

एक्सपो में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF), वेस्ट-टू-एनर्जी, बायो-मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, मरीन फ्यूल्स, बायोमास पेलेट एवं ब्रिकेट्स, कार्बन मार्केट और ग्रीन एट्रिब्यूट्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में 25 से अधिक तकनीकी सत्र, 120 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 से अधिक प्रतिनिधि और 15,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।
greater-noida-news-cm-yogi-to-attend-ibet-expo-2026-bioenergy (2)

इस आयोजन को प्राज इंडस्ट्रीज, रिलायंस बायोएनर्जी, अशोक लेलैंड, इंडियन ऑयल, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, एएम ग्रीन, अडानी वेंचर्स और नोवोनेसिस सहित कई अग्रणी कंपनियों का सपोर्ट है। वहीं टेरी, जीआईजेड, ईवाई और चीनीमंडी जैसे नॉलेज पार्टनर भी इससे जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : आकार ले रहा देश का पहला रोपवे... ऑस्ट्रिया के एक्सपर्ट्स ने शुरू किए ट्रॉयल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button