Haryana

गुरुग्राम: घर में आग लगने से 4 व्यक्तियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

गुरुग्राम, 26 अक्टूबर 2024

शुक्रवार को गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में एक घर में आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई. पड़ोसियों के मुताबिक, घटना रात करीब 12.30 बजे हुई और उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुखद घटना देर रात हुई जब पीड़ित एक ही कमरे में सो रहे थे। जानकारी मुताबिक बिहार के रहने वाले सभी पीड़ितों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक (28), नूर आलम (27), साहिल (22) और अमन (17) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे सोसायटी के जे ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहे थे।

पीड़ितों के एक रिश्तेदार के अनुसार, मुश्ताक और आलम गुरुग्राम में एक कपड़ा फैक्ट्री में दर्जी के रूप में काम करते थे। 17 वर्षीय पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है, जो इसी इलाके में पढ़ती है। वहीं, दोस्त साहिल उनसे मिलने आया था।

ये भी पढ़ें:

एक पड़ोसियों ने कहा, “जब हम घटनास्थल पर गए तो वहां बहुत धुआं था…हम दरवाजा खोलने का प्रयास किया पर दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद हमने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत आई और फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।”

Advertisement

आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि एक पड़ोसी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

ये भी पढ़ें  डिजिटल पुलिसिंग में क्रांति लाया यूपी कॉप ऐप...घर बैठे एफआईआर समेत मिल रहीं 27 सेवाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link