Haryana

हरियाणा में BJP सरकार के शपथ समारोह में CM नीतीश नहीं होंगे शामिल, सियासी चर्चा तेज

हरियाणा,16 अक्टूबर 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिरकत नहीं करेंगे. जेडीयू की तरफ से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस समारोह में शामिल होंगे. वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी भी शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में में बीजेपी की जीत हुई है. अब सरकार बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है. विधायक दल का नेता नायब सिंह सैनी चुने गए हैं. उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है. नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को अपने समर्थन में आए विधायकों की सूची भी सौंपी है. बता दें कि विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया था.

17 अक्टूबर को है शपथ समारो

ये भी पढ़ें:

हनायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, उनके साथ कौन-कौन अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस समारोह को लेकर दिग्गजों को निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया गया है.

Advertisement

बीजेपी शासित राज्यों के सीएम को भेजा गया न्योता

वहीं, हरियाणा में 17 अक्टूबर को पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में नए सीएम और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा. कार्यक्रम को लेकर प्रदेश बीजेपी की ओर से भव्य तैयारियां हो रही हैं. इस समारोह के लिए बीजेपी शासित सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को न्योता भेजा गया है. इसको लेकर हरियाणा बीजेपी में काफी उत्साह है. लगातार तीसरी बार सरकार बननी जा रही है.

ये भी पढ़ें  हरियाणा : पानीपत में Vande Bharat Train की चपेट में आने से छात्र की मौत, कोचिंग सेंटर से लौटते वक्त हुआ हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link