Lucknow CityPolitics

हल्द्वानी में खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का हमला, बोलीं- जातिवादी तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई

दलित पहचान से जोड़कर उठे विवाद में बसपा सुप्रीमो ने उत्तराखंड सरकार को घेरा, नांदेड में सुखबीर बादल पर हमले को भी बताया गंभीर और चिंतनीय

लखनऊ, 14 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। संसद में मामला उठने के बाद अब बसपा सुप्रीमो एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा पोस्ट जारी कर इसे दलित पहचान और सामाजिक अपमान से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

मायावती ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद उनके दलित होने की वजह से मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया गया। उन्होंने इस घटना को ‘अति-निंदनीय और चिंतनीय’ बताते हुए उत्तराखंड सरकार से बिना देरी किए कार्रवाई की मांग की।

बसपा प्रमुख ने कहा कि ऐसे जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनों के तहत कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने आरएसएस प्रमुख से भी इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने की अपील की। मायावती ने आरक्षण को लेकर आरएसएस की ओर से दलितों के आर्थिक रूप से मजबूत तबके को आरक्षण से वंचित करने संबंधी कथित विचारों का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें:

मायावती ने अपने पोस्ट में महाराष्ट्र के नांदेड में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे बेहद दुखद और चिंतनीय बताते हुए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
हल्द्वानी में खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का हमला, बोलीं- जातिवादी तत्वों पर हो (2)

हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और दलित सम्मान, जातीय भेदभाव तथा सामाजिक बराबरी के मुद्दे पर विपक्षी दलों को सरकार पर हमला बोलने का नया मुद्दा मिल गया है।

ये भी पढ़ें  सावन के पहले दिन शिवमय हुई काशी, CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, कालभैरव की आरती उतारी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button