Karnataka

“मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं” : चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर विराट कोहली ने की भावुक पोस्ट

नई दिल्ली, 5 जून 2025

बधवार को बेंगलुरु चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई जश्न के दौरान अचानक भगदड़ पर 11 लोगों की दुखद मौत और कई लोगों के घायल होने वाली घटना पर अब आखिरकार आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपना पहली प्रतिक्रिया दी है। बता दे कि इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। “एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भयानक भगदड़ पर कोहली पोस्ट में आरसीबी के आधिकारिक बयान में कहा गया, “आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों के एकत्र होने के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।”इसमें कहा गया है, “आरसीबी ने लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया।

ये भी पढ़ें:

आखिर क्या हुआ था :

Advertisement

बता दे कि यह दुखद घटना बुधवार को उस दौरान घटी, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसक टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक भीड़ के चलते और अपनी टीम की एक झलक पाने के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना में कर्नाटक सीएम का बयान :

भगदड़ की इस दर्दनाक घटना पर सीएम सिद्धारमैया ने क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ने जश्न का आयोजन किया था। इस जश्न पर किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। लेकिन अचानक 35 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम के बाहर 3-4 लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते यह दुखद हादसा हुआ। वहीं सीएम ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। साथ उन्होंने कहा की घटना में घायल सभी लोगों का इलाज सरकार व्दारा मुफ्त में कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में UPSSSC दफ्तर पर हंगामा: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती का रिजल्ट 5 माह से लटका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link