CricketSports

IND vs SL टेस्ट में 350 विकेट पूरे कर जडेजा ने रचा इतिहास, एक साथ तीन रिकॉर्ड किए अपने नाम

श्रीलंका के खिलाफ Galle Test में केशरा नुवानथा को आउट कर हासिल किया 350वां विकेट, लेफ्ट आर्म स्पिनरों में रंगना हेराथ व डेनियल विटोरी के बाद तीसरे नंबर पर पहुंचे, 4000 रन के साथ 350 विकेट का खास डबल पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स डेस्क, 17 अगस्त 2026:

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने गेंद से बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने केशरा नुवानथा को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ जडेजा ने एक ही दिन में तीन बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर लीं।

लेफ्ट आर्म स्पिनरों में तीसरे स्थान पर

350 विकेट पूरे करने के बाद जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने 362 विकेट लिए हैं। जडेजा के बाद इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड 297 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें:

350 विकेट वाले भारतीयों में शामिल

जडेजा 350 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे अनिल कुंबले 619, रविचंद्रन अश्विन 537, कपिल देव 434 व हरभजन सिंह 417 विकेट के साथ मौजूद हैं। इशांत शर्मा व जहीर खान ने 311-311 टेस्ट विकेट लिए हैं।

4000 रन और 350 विकेट का डबल

जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन के साथ 350 विकेट का डबल भी पूरा कर लिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कपिल देव, इयान बॉथम व डेनियल विटोरी ऐसा कर चुके हैं। जडेजा के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 4108 रन हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 38 से ज्यादा का है। इस खास क्लब में शामिल होने के साथ जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का एक और बड़ा आंकड़ा दर्ज कर लिया।

विकेट लेने में भी बेहद असरदार

कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनरों में जडेजा का स्ट्राइक रेट 58.1 है। इस आंकड़े में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 56.4 के स्ट्राइक रेट के साथ उनसे आगे हैं।

ये भी पढ़ें  महिला क्रिकेट विश्व कप : साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत ने बल्लेबाजी में की धमाकेदार शुरुआत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button