स्पोर्ट्स डेस्क, 15 मई 2026:
Punjab Kings ने एक बार फिर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन उसकी कमजोर गेंदबाजी टीम पर भारी पड़ गई। Mumbai Indians ने आखिरी 18 गेंदों में 50 रन बनाते हुए छह विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को लगातार पांचवें मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। इधर आज शुक्रवार को IPL का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत तेज रही। Rohit Sharma और Ryan Rickelton ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। रिकेल्टन 23 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद Naman Dhir और रोहित भी जल्दी लौट गए। एक समय मुंबई का स्कोर 88 रन पर तीन विकेट था।

इसके बाद Tilak Varma ने पारी को संभाला। पहले उन्होंने Sherfane Rutherford के साथ 61 रन जोड़े। रदरफोर्ड 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तिलक अंत तक डटे रहे। आखिरी ओवरों में Will Jacks ने तेज हाथ दिखाए और दोनों ने मिलकर 20 गेंदों में नाबाद 56 रन जोड़ दिए। तिलक ने 33 गेंदों पर 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि जैक्स ने 10 गेंदों पर 25 रन बनाए।
पंजाब के लिए सबसे बड़ा झटका आखिरी तीन ओवर साबित हुए। 18वें ओवर में Marco Jansen ने 22 रन दिए, 19वें ओवर में Arshdeep Singh ने 15 रन लुटाए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन Xavier Bartlett दबाव नहीं झेल सके और मुंबई ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले पंजाब की शुरुआत Priyansh Arya और Prabhsimran Singh ने शानदार अंदाज में की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। प्रभसिमरन ने 32 गेंदों पर 57 रन बनाए। मध्यक्रम में Azmatullah Omarzai ने 17 गेंदों पर 38 रन की तूफानी पारी खेली। अंत में विष्णु विनोद और बार्टलेट की तेज बल्लेबाजी से टीम 20 ओवर में 200 रन तक पहुंची।
मुंबई की ओर से Shardul Thakur सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। Deepak Chahar ने दो विकेट लिए। हार के बावजूद पंजाब ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम Indian Premier League के इतिहास की पहली फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने दो अलग-अलग सीजन में एक ही सीजन के दौरान आठ बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।






