Sports

IPL 2026 : जयपुर में गरजा RR का बल्ला, वैभव के 10 छक्कों पर झूमा स्टेडियम…LSG पस्त

220 रन के विशाल लक्ष्य का राजस्थान ने 19.1 ओवर में पीछा कर लिया, वैभव सूर्यवंशी 93 रन बनाकर शतक से चूके गए, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया, प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हुई

स्पोर्ट्स डेस्क, 20 मई 2026:

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। 221 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 225 रन बना डाले। इस जीत के साथ राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर खिसक गई।

राजस्थान की जीत के हीरो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में सात चौके और 10 आसमानी छक्के शामिल रहे। वैभव शतक से सिर्फ सात रन दूर रह गए, लेकिन अपनी इस विस्फोटक पारी से उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

वैभव ने इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह एक आईपीएल सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मौजूदा सत्र में उनके नाम 53 छक्के हो चुके हैं। इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल के 2019 सीजन के 52 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिया गेल के नाम है, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 7.33.36 AM

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके बाद वैभव और ध्रुव जरेल ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 105 रन जोड़कर लखनऊ को मुकाबले से बाहर कर दिया।

वैभव के आउट होने के बाद भी जुरेल डटे रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। Donovan Ferreira ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। लखनऊ की ओर से आकाश सिंह और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन बनाए। Mitchell Marsh ने 57 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए, लेकिन शतक से चार रन दूर रह गए।
मार्श ने Josh Inglis के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 109 रन की साझेदारी की। इंग्लिस ने सिर्फ 29 गेंदों पर 60 रन बनाए। कप्तान Rishabh Pant ने 23 गेंदों पर 35 रन जोड़े।

राजस्थान की ओर से Yudhvir Singh Charak ने दो विकेट लिए, जबकि Jofra Archer को एक सफलता मिली। राजस्थान की इस जीत से प्लेऑफ की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला और तेज हो गया है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button