Lucknow City

जनता दर्शन बना भरोसे का मंच : CM योगी ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश

लखनऊ में सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे किया संवाद, इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों को भरोसा दिया, बच्चों को दुलराया और चॉकलेट दी

लखनऊ, 16 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। सीएम ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि हर मामले में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई होगी। विशेष रूप से जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जहां किसी समस्या के समाधान में बाधा आ रही हो तो उसकी वजह चिन्हित कर तुरंत दूर की जाए जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

WhatsApp Image 2026-02-16 at 12.04.41 PM (1)

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल से संबंधित इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए जिससे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आर्थिक कारणों से परेशान नहीं होना चाहिए।

जनता दर्शन के दौरान परिजनों के साथ आए बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट देकर मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस मानवीय पल ने पूरे कार्यक्रम के माहौल को संवेदनशील और भरोसे से भरा बना दिया।

WhatsApp Image 2026-02-16 at 12.04.41 PM

ये भी पढ़ें  अमेठी पहुंचे लखनऊ के विधायक राजेश्वर सिंह, कहा... सनातन से एकजुट है हिंदुस्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button