Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट … बीच में रोकी गई केदारनाथ यात्रा

श्रद्धालुओं को होल्डिंग स्थलों पर रोकने के निर्देश, रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की आशंका, डीएम स्वयं कर रहे निगरानी

राजकिशोर तिवारी

रुद्रप्रयाग, 31 मई 2026ः

उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया। श्रद्धालुओं को होल्डिंग स्थलों पर रोकने को कहा गया है। रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

डीएम विशाल मिश्रा स्वयं मौसम की स्थिति, केदारनाथ यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए सुरक्षा व राहत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सोनप्रयाग, गौरीकुंड और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मौसम सामान्य होने तक किसी भी श्रद्धालु को आगे न बढ़ने दिया जाए। उनको निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में ठहराया गया है। साथ ही वहां आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

Advertisement

यात्रा मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ तैनात रहने व संभावित आपदा व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने कहा कि मार्ग अवरोध, भूस्खलन, दुर्घटना अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को दी जाए, ताकि त्वरित राहत व बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। इसके लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  चुनाव प्रेक्षकों के मॉडल Standards पर देहरादून में मंथन, कई देशों के एक्सपर्ट होंगे शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link