Lucknow City

बुलडोजर मोड में LDA : 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण अभियान, निर्माण भी सील

लखनऊ के सैरपुर में 5 अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, काकोरी और सरोजनीनगर में 4 व्यावसायिक निर्माण सील, माफियाओं में मचा हड़कंप

लखनऊ, 14 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार और सख्त होता जा रहा है। इस क्रम एलडीए की प्रवर्तन टीम ने सैरपुर, काकोरी और सरोजनीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और अवैध कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखा।

एलडीए के प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सैरपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव और पूरब गांव में विशेष अभियान चलाया गया। यहां कृष्णा यादव, मनीष, प्रेम कुमार, केशव रावत, मनोज कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही 5 प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। एलडीए की टीम ने मौके पर बने रास्ते, बाउंड्री और अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर पूरी अवैध प्लॉटिंग को जमींदोज कर दिया।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 8.29.05 AM

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी क्षेत्र के ग्राम शिवरी, बिघौना और आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन के पास भी कार्रवाई की गई। यहां राकेश, राजेन्द्र पाल और मनोहर द्वारा कराए जा रहे 3 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

इसके अलावा सरोजनीनगर के अनौरा क्षेत्र में शरद यादव द्वारा कराए जा रहे एक अवैध व्यावसायिक निर्माण पर भी एलडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत होने वाले निर्माण किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP : ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, 2 करोड़ का माल जब्त, 4 दबोचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link