Business

शेयर बाजार ने भरी दमदार उड़ान…सेंसेक्स 440 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,573 के पार

बिजली, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली, अडानी पोर्ट, NTPC, पावरग्रिड और भारती एयरटेल शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में रहे, जबकि आईटी शेयरों पर दबाव दिखा

बिजनेस डेस्क, 14 मई 2026:

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी के दम पर BSE Sensex 440 अंक तक उछल गया, जबकि Nifty 50 23,573 के स्तर को पार कर गया।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 338 अंक की बढ़त के साथ 74,947.12 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 117 अंकों की तेजी के साथ 23,530.25 अंक पर पहुंचा। सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 74,956 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23,551 अंक पर बना हुआ था। बाद में बाजार में तेजी और मजबूत हुई और सेंसेक्स 440 अंक तक चढ़ गया।

शुरुआती कारोबार में Adani Ports and Special Economic Zone, NTPC Limited, Power Grid Corporation of India और Bharti Airtel के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर HCL Technologies, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra और Titan Company दबाव में रहे।

बुधवार को बाजार सीमित बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 49.74 अंक मजबूत होकर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 33.05 अंक चढ़कर 23,412.60 अंक पर पहुंचा था। विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, मजबूत घरेलू निवेश और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के चलते बाजार का रुख फिलहाल मजबूती की ओर बना हुआ है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button