Lucknow CityNational

धान खरीद पर सीएम योगी के सख्त निर्देश, कहा… कोई किसान निराश न लौटे, पेमेंट में देरी बर्दाश्त नहीं

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर जरूरत के अनुसार मैनपावर बढ़ाया जाए, किसी केंद्र पर भीड़ न लगे, किसान लाइन में परेशान न हों

लखनऊ, 1 दिसंबर 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि धान क्रय केंद्रों पर पहुंचने वाला कोई भी किसान निराश होकर वापस न जाए। उन्होंने कहा कि हर किसान का धान खरीदा जाए और उसका भुगतान समय पर सीधे खाते में पहुंचना चाहिए, इसमें किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

f088da37-ff12-4cea-b765-fdc3fc777cb1
CM Yogi Orders Hassle-Free Paddy Purchase, No Delays

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस बार कॉमन धान का एमएसपी 2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-A का 2389 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल से 69 रुपये ज्यादा है। राज्य में 4,227 खरीद केंद्र चालू हैं। सीएम ने कहा कि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 5,000 की जाए, ताकि किसानों को अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिले। अभी तक 1,51,030 किसानों से 9.02 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है और सरकार 1,984 करोड़ से अधिक की रकम सीधे किसानों के खातों में भेज चुकी है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर जरूरत के अनुसार मैनपावर बढ़ाया जाए। किसी केंद्र पर भीड़ न लगे, किसान लाइन में परेशान न हों और धान उठान, मिल-मैपिंग और अन्य प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाए। सीएम ने मिड-डे मील और आंगनबाड़ी केंद्रों में फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एफआरके (Fortified Rice Kernel) की आपूर्ति मजबूत करने के लिए वेंडर बढ़ाए जाएं और तकनीकी समस्याएं तुरंत दूर की जाएं। बैठक में खाद और बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। सीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी जिले में खाद या बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग नियमित रूप से स्टॉक की समीक्षा करें ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें  मेरठ : सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा, पीड़िता की मां ने कहा - उसके माता-पिता को हत्या के बारे में पता था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link