Lucknow CityUttar Pradesh

LPG e-KYC 15 अगस्त तक करा लें, वरना बढ़ सकता है गैस सिलेंडर का खर्च! जानें घर बैठे कैसे होगा सत्यापन

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी रुकने और बिना सब्सिडी या कमर्शियल रेट पर सिलेंडर मिलने की आशंका, मोबाइल से भी कर सकते हैं KYC

लखनऊ, 11 अगस्त 2026:

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आपने अभी तक अपने LPG कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है तो इसे 15 अगस्त तक पूरा कर लेना बेहतर होगा। e-KYC नहीं कराने की स्थिति में 16 अगस्त से उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस पर सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। उन्हें बाजार मूल्य (कमर्शियल) पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। गैस वितरकों की ओर से उपभोक्ताओं से समय रहते KYC पूरी करने की अपील की जा रही है।

ऑल इंडिया LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश राज ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए जल्द e-KYC करा लें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल से या अपनी गैस एजेंसी पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मोबाइल से ऐसे करें e-KYC

ये भी पढ़ें:

इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE ऐप के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए गैस कनेक्शन में पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद e-KYC अपडेट का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद कनेक्शन धारक को फेस रिकग्निशन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। सत्यापन पूरा होते ही e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसकी सूचना मोबाइल पर संदेश के जरिए मिल जाएगी। इसी तरह भारत गैस और HP गैस उपभोक्ता भी अपनी संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC कर सकते हैं।

गैस एजेंसी या डिलीवरी के समय भी सत्यापन

जो उपभोक्ता मोबाइल से e-KYC नहीं कर पा रहे हैं, वे नजदीकी गैस वितरक के यहां जाकर आधार कार्ड या बायोमेट्रिक मशीन के जरिए सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी मैन के पास उपलब्ध मशीन से भी मौके पर verification कराया जा सकता है।

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

e-KYC को अंतिम तारीख तक न टालें और समय रहते अपना LPG कनेक्शन सत्यापित करा लें, ताकि सब्सिडी और घरेलू गैस की सुविधा को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बाजारों में अतिक्रमण व जाम से कारोबारी परेशान, जेसीपी से मिले, बोले... कराएं समाधान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button