Lucknow City

Lucknow News: बारिश ठहरी तो अब गोमती का रौद्र रूप! बैराज के सभी गेट खुले… इन इलाकों में डर

फैजुल्लागंज तक पहुंचा पानी, तीन दिन की भारी बारिश से तेजी से बढ़ा गोमती का जलस्तर, गऊघाट पर 107.57 मीटर पहुंचा पानी, अगले चार दिन तक राहत के आसार कम

लखनऊ, 27 सितंबर 2026:

तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी ने कई साल बाद अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। बढ़ते दबाव को देखते हुए गोमती बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। फैजुल्लागंज के निचले इलाकों में पानी लोगों के घरों के आसपास तक पहुंच गया है। लगातार बारिश जारी रही तो शहर के दूसरे निचले इलाकों में भी मुश्किल बढ़ सकती है।

गोमती बैराज पर जलस्तर 106.08 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान 109.5 मीटर से अभी नीचे है। वहीं, गऊघाट पर नदी का जलस्तर 107.57 मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए सिंचाई विभाग और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ के नालों का पानी लगातार गोमती में गिर रहा है। इसके अलावा आसपास के जिलों में हुई भारी बारिश का पानी भी नदी में पहुंच रहा है। यही वजह है कि बारिश रुकने के बावजूद नदी का जलस्तर तत्काल नीचे आने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें:

lucknow-gomti-river-water-level-rises-heavy-rain-gaughat-barrage-gates-open (2)

फैजुल्लागंज के बाद अब बीकेटी और इटौंजा पर नजर

गोमती का पानी बढ़ने के साथ फैजुल्लागंज के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो बख्शी का तालाब (बीकेटी), इटौंजा और आसपास के निचले इलाकों में भी पानी बढ़ सकता है।

वहीं, शहीद पथ के आसपास के निचले हिस्सों पर भी नजर रखी जा रही है। जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में डायल-112 कार्यालय, पुलिस मुख्यालय और इकाना स्टेडियम के आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका जताई गई है।

अगले दो-चार दिन अहम

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगातार बारिश का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। नैमिषारण्य समेत आसपास के अन्य जिलों में हुई बारिश का पानी अगले करीब चार दिनों में लखनऊ तक पहुंचने की बात कही जा रही है। ऐसे में गोमती का जलस्तर फिलहाल बना रह सकता है। बारिश थमने और बाहरी क्षेत्रों से पानी का प्रवाह कम होने के बाद ही जलस्तर में राहत की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  बाइक पर बोरियों में भरकर ले जा रहा था 16 लाख के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन...युवक को दबोचा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link