Lucknow City

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भड़का आक्रोश, आप का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर योगी सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, बोले- बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित, 77,400 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की मांग की

लखनऊ, 18 अगस्त 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मंगलवार को हजरतगंज चौराहे पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हंगामा बढ़ते देखकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।
lucknow-me-sarkari-schoolon-ki-badhali-par-aap-ka-protest (2)

आप की छात्र विंग एएसएपी (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) के प्रदेश महासचिव अनित रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है, लेकिन इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के काफी पद खाली पड़े हैं, लेकिन उनको भरा नहीं जा रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य नहीं संवर पा रहा है और उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि 77,400 रिक्त शिक्षक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। कहा कि पार्टी ऐसी अव्यवस्था के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी।

कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लेट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं का हंगामा देखकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और गाड़ी में भरकर ईको गार्डन भेज दिया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर हजरतगंज चौराहे पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था, ताकि किसी भी तरह के बवाल से निपटा जा सके और कोई अव्यवस्था न फैले।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  विद्युत सखी योजना: ग्रामीण महिलाओं की चमकी किस्मत, 3,250 करोड़ रुपये बिल जमा कर बनाया रिकॉर्ड

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button