Lucknow City

LDA का बुलडोजर प्रहार : लखनऊ में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, भूमाफियाओं में हड़कंप

इंदिरानगर इलाके के रसूलपुर सादात में हुई बड़ी कार्रवाई, सड़क-नाली से लेकर बाउंड्रीवाल तक जमींदोज, स्टोर रूम को भी गिराया

लखनऊ, 24 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अभियान लगातार आक्रामक होता जा रहा है। इस क्रम में इंदिरानगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सादात में एलडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही चार अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।

एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने पुलिस बल और मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि ग्राम रसूलपुर सादात में वीरेन्द्र यादव, रमापति विश्वकर्मा, मोहन यादव, विष्णु कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा बिना नक्शा पास कराए और वैधानिक अनुमति के बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 8.17.30 AM

ये भी पढ़ें:

कार्रवाई के दौरान निजी कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़कें, नालियां, बाउंड्रीवाल और स्टोर रूम तक बुलडोजर से जमींदोज कर दिए गए। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अवैध कब्जे और गैरकानूनी निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

मालूम हो कि इससे पहले भी गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, चिनहट, सरोजनीनगर और काकोरी जैसे इलाकों में एलडीए की टीमें सैकड़ों बीघा अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई कर चुकी हैं। कई अवैध निर्माणों को सील भी किया गया है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से भूमाफियाओं की नींद उड़ी हुई है।

आम लोगों में यह संदेश भी जा रहा है कि बिना वैध स्वीकृति जमीन खरीदना भारी नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। एलडीए ने साफ संकेत दिए हैं कि राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी और तेजी से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  कल आएंगे पीएम, सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने में जुटा पुलिस महकमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button