Lucknow City

Lucknow में गोमती नदी का ‘रौद्र रूप’: रिवर फ्रंट बंद, गांवों में पानी घुसने से बढ़ी लोगों की मुश्किल

भारी बारिश के बाद गोमती का जलस्तर बढ़ने से रिवर फ्रंट के दोनों किनारों के पाथ-वे पर जलभराव, सुरक्षा के लिए टिकटिंग और प्रवेश पूरी तरह बंद, इटौंजा के लासा-अकड़रिया समेत कई गांवों में बढ़ी परेशानी

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब रिवर फ्रंट तक पहुंच गया है। नदी के दोनों तरफ पानी बढ़ने से पाथ-वे समेत कई निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर गोमती रिवर फ्रंट को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान टिकटिंग पूरी तरह बंद रहेगी और आगंतुकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विगत दिनों हुई भारी बारिश के बाद गोमती के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिवर फ्रंट के LHS और RHS दोनों तरफ नदी का पानी बढ़ने से पाथ-वे आदि स्थान प्रभावित हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
lucknow-news-gomti-river-front-closed-itaunja-villages-waterlogging (2)

गोमती का बढ़ता पानी केवल शहर के रिवर फ्रंट तक सीमित नहीं है अपितु लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इटौंजा क्षेत्र के लासा, अकड़रिया खुर्द, सुल्तानपुर, बहादुरपुर और आसपास के गांवों में पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक कुछ गांवों में घरों के अंदर तक पानी पहुंचा है। कई परिवारों को सुरक्षित व ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:

कई स्थानों पर रास्ते जलमग्न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव और मोटरबोट का सहारा लेना पड़ा है। इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियों के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है।

शहरी क्षेत्र में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। फैजुल्लागंज समेत जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत-बचाव व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा है।
lucknow-news-gomti-river-front-closed-itaunja-villages-waterlogging (3)

फिलहाल रिवर फ्रंट पर आम लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। गोमती का जलस्तर सामान्य होने और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के बाद ही इसे दोबारा खोलने पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए उठी आवाज... लखनऊ में प्रदर्शन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link