Lucknow CityPolitics

यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव… वोटर लिस्ट में पांच एमपी, आठ एमएलसी व 26 विधायक शामिल

शुक्रवार को जारी की गई मतदाता सूची, 464 प्रतिनिधि करेंगे मतदान, भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर 14 दिसंबर को की जाएगी नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा

लखनऊ, 12 दिसंबर 2025:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने आधिकारिक रूप से मतदाता सूची जारी की, जिसमें 464 मतदाता शामिल हैं। इनमें 5 सांसद, 26 विधायक, 8 एमएलसी, जबकि शेष 425 सदस्य प्रांतीय परिषद और जिला अध्यक्ष हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 3 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चलेगी। जांच के बाद 4 से 5 बजे तक नामांकन वापस लेने की समय-सीमा तय की गई है। यह पूरा कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संपन्न होगा।

डॉ. पांडेय ने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो रविवार 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन दोपहर 1 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा भी की जाएगी। इससे पहले प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने चुनाव तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पार्टी संविधान और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, 27 अक्टूबर को CM योगी देंगे सूर्य को अर्घ्य, होंगे ये कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link