Lucknow City

Lucknow News: शहर में दौड़ीं शाही सवारियां, ‘गदर’ वाली Vintage Car ने खींचा सबका ध्यान

‘पिंक वेव-2026’ में 500 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा, पिंक ड्रेस में दिया ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का संदेश, विंटेज रैली में 1939 की शेवरोलेट और 1951 की मॉरिस ब्रिटिश बनीं आकर्षण का केंद्र

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026:

नवाबी शहर लखनऊ की सड़कों पर रविवार सुबह कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़क पर जब चमचमाती विंटेज कारों का काफिला निकला तो राहगीरों की निगाहें ठहर गईं। कोई इन ऐतिहासिक कारों को निहारता रहा तो कोई उनके साथ सेल्फी लेने में जुट गया। खास बात यह रही कि रैली में वह शेवरोलेट मास्टर डीलक्स भी शामिल थी, जिसे ‘गदर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अमरीश पुरी ने इस्तेमाल किया था।
lucknow-news-pink-wave-2026-breast-cancer-awareness-vintage-car-rally (2)

दरअसल, मौका था स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित ‘पिंक वेव-2026’ वॉकथॉन का। 500 से अधिक महिलाओं ने पिंक ड्रेस, पिंक टी-शर्ट, कैप और रिबन पहनकर वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहे से फूड वैली, समतामूलक चौराहा होते हुए वापस 1090 चौराहे तक वॉक की। इस अभियान में छात्राओं, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही विंटेज कार रैली के जरिए भी कैंसर जागरूकता का संदेश शहर तक पहुंचाया गया।

चमचमाती कारों पर टिकीं निगाहें

रैली में एक दर्जन से अधिक विंटेज कारें शामिल हुईं। ‘Drive the Message Through Lucknow’ संदेश के साथ निकली इस रैली ने लोगों का ध्यान खींचा। पुरानी लेकिन बेहद खूबसूरत कारों को देखकर बच्चे और बड़े उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने कार मालिकों से उनके इतिहास और रखरखाव के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:

21वें जन्मदिन पर मिली थी ‘गदर’ वाली कार

रैली में शेवरोलेट मास्टर डीलक्स लेकर पहुंचे केशव माथुर ने बताया कि यह 1939 मॉडल की कार है। उनके पिता ने 21वें जन्मदिन पर उन्हें यह कार उपहार में दी थी। इसे राजा सलेमपुर से खरीदा गया था। उन्होंने बताया कि यही कार ‘गदर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी के इस्तेमाल में रही थी।
lucknow-news-pink-wave-2026-breast-cancer-awareness-vintage-car-rally (3)

लंदन से मंगवाने पड़ते हैं पार्ट्स

नितिन 1951 मॉडल की ब्रिटिश कार मॉरिस लेकर रैली में पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 75 साल पुरानी इस कार को संभालना किसी घर के बुजुर्ग की देखभाल जैसा है। इसके कई पार्ट्स भारत में नहीं मिलते, इसलिए जरूरत पड़ने पर लंदन से मंगवाने पड़ते हैं। निजी मैकेनिक हर सप्ताह कार को स्टार्ट करने के साथ उसके सभी पार्ट्स की जांच करते हैं।
lucknow-news-pink-wave-2026-breast-cancer-awareness-vintage-car-rally (4)

कार्यक्रम में SGPGI के विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर की समय पर पहचान और नियमित जांच पर जोर दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर पहचान होने पर 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में सफल उपचार संभव है। 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित मैमोग्राफी और सेल्फ एग्जामिनेशन को भी महत्वपूर्ण बताया गया। रैली में शामिल लोगों ने कैंसर से डरने के बजाय समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ बनेगा राष्ट्रीय चेतना का केंद्र : अटल की जयंती पर PM मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link