CrimeLucknow City

शराब की लत ने उजाड़ा परिवार : लखनऊ में पत्नी और बेटे की पिटाई से रेलवे कर्मी की मौत

निगोहां के मीरकनगर गांव की घटना, मृतक की मां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, पत्नी और बेटे ने पूछताछ में कबूला मारपीट का आरोप

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 5 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के मीरकनगर गांव में घरेलू विवाद ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। शराब के नशे में घर लौटे रेलवे विभाग के एक कर्मचारी की पत्नी और बेटे के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
lucknow-news-railway-staff-beaten-to-death-by-wife-and-son-nigohan (2)

पुलिस के अनुसार ग्राम मीरकनगर निवासी कैलाश चन्द्र (54) रेलवे विभाग में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह शराब पीने के आदी थे जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था। 3 अगस्त की देर शाम भी कैलाश शराब के नशे में घर पहुंचे जिसके बाद पत्नी लज्जावती (45) और बेटे अरुण कुमार उर्फ शिवम (22) से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने मिलकर कैलाश के साथ मारपीट कर दी।

ये भी पढ़ें:

इस घटना में घायल कैलाश को परिजन तत्काल लखनऊ के इंडोर हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज कराने लगे लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस को मौत की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। मृतक की मां रामपति की तहरीर पर थाना निगोहां में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कीं। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार की टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को पत्नी लज्जावती और बेटे अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की शराब की लत के कारण घर में आए दिन झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने और उसकी मां ने कैलाश की पिटाई कर दी थी।

ये भी पढ़ें  हाईवे बना बर्थडे स्पॉट... तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया ये एक्शन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button