Lucknow City

Lucknow News : बिजली कटौती का बड़ा अलर्ट, आज इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

नई लाइन चालू करने से लेकर लाइनों की मरम्मत तक कई काम एक साथ, गोमतीनगर-इंदिरानगर से अलीगंज और जानकीपुरम तक अलग-अलग समय पर प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

लखनऊ, 25 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बिजली कटौती शहरवासियों की दिनचर्या बिगाड़ सकती है। लाइनों की मरम्मत और नई लाइन को चालू करने के लिए शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद या प्रभावित रहेगी। इससे करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी के प्रभावित होने की संभावना है। खासकर दोपहर के समय कई प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में बिजली संकट रहेगा।

सबसे बड़ा असर एकेटीयू और जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-6 उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। नई 33 केवी लाइन को चालू करने के लिए यहां दोपहर में कुछ समय तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक करीब 30 से 45 मिनट तक पूरी तरह बिजली बंद रहेगी। इसके बाद एक उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल की जाएगी।

अलीगंज के आईटीआई उपकेंद्र से जुड़े महानगर विस्तार, बड़ा चांदगंज और कपूरथला चौराहा समेत आसपास के इलाकों में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं प्रियदर्शनी उपकेंद्र से जुड़े सत्यलोक कॉलोनी, नायक नगर दुर्गा मंदिर, योगिता स्कूल, कल्लू चक्की और खाटू चक्की के आसपास दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के काला कंक्कड़ और न्यू हैदराबाद में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ें:

गोमतीनगर में डीपीएस कॉलेज, वनस्थली, इनाया हाइट्स, वरदान खंड-1 व 2, मकदूमपुर गांव और कल्पतरु अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाकों में भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज, रतन विहार, ज्ञान विहार, मुलायम नगर, ममता सरस्वती और राजवीर नगर में भी बिजली कटौती का असर रहेगा।

इसके अलावा सेक्टर-8 इंदिरानगर, अशोक विहार, शालीमार गार्डन, सुषमा हॉस्पिटल, रेडियो कॉलोनी, मंत्री आवास उपकेंद्र के विक्रांतखंड-1, 2 व 3, विभूतिखंड उपकेंद्र के आईआईएसीआई, पीएचडी चैंबर, गुलाम हुसैन पुरवा, लौलाई उपकेंद्र के माधवग्रीन तथा विश्वासखंड के विवेक खंड, विजय खंड और उजरियांव के कुछ उपभोक्ताओं को सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच अलग-अलग समय पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  जापान की टेक्नोलॉजी, UP के हुनर का संगम, हेल्थकेयर से केयर इकॉनामी तक नई साझेदारी की तैयारी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link