Lucknow City

चीनी की महंगाई से परेशान लखनऊ वालों को राहत, 52 रुपये किलो मिलेगी, जानें कहां और कैसे खरीदें

सीएम के निर्देश पर गन्ना किसान संस्थान परिसर में शुरू हुई रियायती दर पर बिक्री की व्यवस्था, एक से 50 किलो तक के पैकेट उपलब्ध; हर कार्यदिवस सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उठा सकेंगे लाभ

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026:

चीनी की आसमान छूती कीमतों से परेशान लखनऊ के आम लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर में अब उपभोक्ताओं को 52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने रियायती दरों पर चीनी बिक्री की व्यवस्था की है। इसके तहत आम नागरिक डालीबाग स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर के चीनी बिक्री केंद्र से अपनी जरूरत के मुताबिक चीनी खरीद सकते हैं।

चीनी की बिक्री उत्तर प्रदेश चीनी निगम और सहकारी चीनी मिल संघ के बिक्री केंद्रों के माध्यम से की जा रही है। यहां अलग-अलग वजन के पैकेट उपलब्ध हैं जिससे उपभोक्ता अपनी दैनिक जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें।

एक किलो से 50 किलो तक के पैकेट उपलब्ध

चीनी निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही चीनी के एक किलो के पैकेट की कीमत 52 रुपये, जबकि दो किलो के पैकेट की कीमत 102 रुपये रखी गई है। वहीं, पांच किलो का पैकेट 250 रुपये और 50 किलो का पैकेट 2,500 रुपये में मिलेगा।
इसी तरह सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की चीनी के एक किलो के पैकेट की कीमत 51 रुपये निर्धारित की गई है। दो किलो का पैकेट 102 रुपये, पांच किलो का पैकेट 245 रुपये और 50 किलो का पैकेट 2,400 रुपये में उपलब्ध होगा। इस तरह संपूर्णानगर की चीनी के बड़े पैकेट खरीदने पर उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत चुकानी होगी।

ये भी पढ़ें:

हर कार्यदिवस में मिलेगी सुविधा

विभाग के अनुसार चीनी की विशेष बिक्री हर कार्यदिवस में नियमित रूप से होगी। उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर स्थित बिक्री केंद्र पर पहुंचकर चीनी खरीद सकते हैं। विभाग ने केंद्र पर सुगम खरीदारी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

Advertisement

गन्ना विकास विभाग ने राजधानी के लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में आम लोगों को राहत देने के लिए इस तरह की व्यावहारिक व्यवस्थाएं आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  निपुण मिशन को धार देने की तैयारी... अब जिला स्तर पर होगी पढ़ाई की असली पड़ताल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link