Lucknow City

लखनऊ में आज घंटों गुल रहेगी बिजली : कड़ाके की ठंड में हजारों लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

शहर के ऐशबाग उपकेंद्र के विक्टोरिया फीडर क्षेत्र, अलीगंज सेक्टर-एच व आसपास, अमीनाबाद के हाथी खाना भूसा मंडी, हाथी खाना चरस मंडी, नाला फतेहगंज और फतेहगंज गल्ला मंडी इलाकों में होगी निर्धारित कटौती

लखनऊ, 29 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच आज हजारों लोगों को बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से शहर पहले ही शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में निर्धारित पावर कट से लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। बिजली विभाग ने पहले ही उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि विभिन्न उपकेंद्रों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

शहर के ऐशबाग उपकेंद्र के विक्टोरिया फीडर पर तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दादा मियां मजार ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। आजाद पटाखा वाली गली और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर अनिश्चितता बनी रहेगी। power supply cutoff 

इसी तरह पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-एच व आसपास के क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के मुताबिक लाइन मेंटेनेंस और उपकरणों की जांच के दौरान बिजली बंद रहेगी ताकि आगे किसी बड़े फॉल्ट से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठिठुरन भरे मौसम में ऐसी कटौती बेहद परेशान करने वाली साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें:

उधर अमीनाबाद उपकेंद्र के हाथी खाना स्कूल वाले ट्रांसफॉर्मर पर सुधार कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान हाथी खाना भूसा मंडी, हाथी खाना चरस मंडी, नाला फतेहगंज और फतेहगंज गल्ला मंडी के उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना होगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य शहर की सप्लाई को मजबूत करने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सावधानी और तैयारी के साथ दिन काटने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : गोमती बैराज पुल पर कल से 15 जून तक आवागमन बंद! जानिए किधर से गुजरेंगे वाहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button