Lucknow City

मदारी खेड़ा में जर्जर पुल बना बड़ा मुद्दा… सांसद आरके चौधरी ने दिया नए निर्माण का भरोसा

सपा सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने घर-घर जाकर लोगों से की मुलाकात, ग्रामीणों ने बरसात में कट जाने वाले रास्ते, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों की परेशानी का मुद्दा उठाया, सांसद ने जल्द प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजने की बात कही

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 23 मई 2026:

मोहनलालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रघुनाथ खेड़ा के मजरा मदारी खेड़ा में शनिवार को सपा सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दोनों नेताओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और इलाके की जमीनी दिक्कतों की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने मदारी खेड़ा से रघुनाथ खेड़ा को जोड़ने वाले पुराने जर्जर और सकरे रास्ते पर चौड़े पुल के निर्माण की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि पुल की हालत खराब होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी होती है, जबकि खेती-किसानी का काम भी प्रभावित रहता है। बरसात के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

Madari Kheda Dilapidated Bridge Becomes Mega Concern (1)

सांसद आरके चौधरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव जल्द तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में है और वह हर स्तर पर लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, प्रधान गुलाम गौस, प्रधान राकेश यादव, कुलदीप यादव, शादफ खान, अज़ीज़ अहमद, बबलू, सोहन गौतम, गुलज़ार अहमद, मुमताज अहमद, हुबलाल, शादाब अहमद, इकबाल अहमद, पीर गुलाम व अन्य लोग मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ‘राष्ट्र प्रथम’ था अटल का मंत्र, योगी बोले- सत्ता नहीं सेवा थी उनकी राजनीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button