Maharashtra

महाराष्ट्र: मुंबई में थीम पार्क घूमने आए रायगढ़ के 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिजन

मुंबई, 27 फरवरी 2025

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक नगरपालिका स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की एक प्रसिद्ध थीम पार्क में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जहां वह अन्य विद्यार्थियों के साथ घूमने गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब घनसोली स्थित नवी मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल के छात्र खोपोली स्थित इमेजिका थीम पार्क की शैक्षणिक यात्रा पर गए थे।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र आयुष धर्मेंद्र सिंह को बेचैनी महसूस होने लगी और वह बेंच पर बैठ गया तथा अचानक जमीन पर गिर पड़ा। अधिकारी ने बताया कि छात्र को पार्क के कर्मचारियों और शिक्षकों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पता चला कि लड़के की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। खालापुर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  पहलगाम में शहीद अधिकारी की पत्नी हिमांशी नरवाल लेंगी बिग बॉस 19 में एंट्री? शो से मिला ऑफर!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link