Maharashtra

मुंबई में ED कार्यालय की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 27 अप्रैल 2025

दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित ईडी कार्यालय की इमारत में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। नगर निगम अधिकारियों ने मामले में बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को देर रात करीब 2:31 बजे कर्रिंभॉय रोड पर ग्रांड होटल के पास स्थित बहुमंजिला कैसर-ए-हिंद इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इस इमारत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय भी है।

दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह करीब 3:30 बजे आग को लेवल-2 तक बढ़ाया गया, जिसे आम तौर पर बड़ी आग माना जाता है, ऐसा दमकल नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की।

एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक ही सीमित थी। अधिकारी ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां, छह जंबो टैंकर, एक एरियल वाटर टावर टेंडर, एक श्वास तंत्र वैन, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और 108 सेवा से एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। दमकल  अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:

 

 

ये भी पढ़ें  मीटिंग से निकलकर सीधे 7वीं मंजिल से कूंदकर IT इंजीनियर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे माफ कर दें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link