CrimeUttar Pradesh

मेरठ हत्याकांड: सरकारी वकील की मांग के बाद साहिल और मुस्कान पर कसा शिकंजा, पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

अनमोल शर्मा

मेरठ,12 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड मामले में आरोपी साहिल और मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की है। आज जेल से दोनों का पत्र अदालत में पेश किया जाएगा। पहले मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसके बाद अब साहिल ने भी यही रास्ता अपनाया है।

जेल सूत्रों के अनुसार, दोनों को नशे की लत के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जेल प्रशासन की ओर से उनका नशा छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही, मुस्कान और साहिल की कई तरह की जांच भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने जानकारी दी कि जेल में आने वाली हर महिला कैदी की प्रेग्नेंसी जांच होती है। इसी के तहत मुस्कान की भी जांच कराई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट 7 दिन बाद आएगी।

Advertisement

इस बीच, पुलिस भी साहिल और मुस्कान को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों से कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां लेनी हैं। खासकर, साहिल की कथित तंत्र क्रिया को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस दोनों को संभावित रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कसोल भी लेकर जा सकती है, जहां उनके ठहरने की जानकारी मिली है।
अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या नया मोड़ आता है और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़ें  ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर खेल रहा था गेम… आ गई ट्रेन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link