NationalUttar Pradesh

सीएम युवा उद्यमी योजना में लोन के नाम पर मांगी रिश्वत…CBI ने बैंक मैनेजर, फील्ड ऑफिसर को दबोचा

यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर व फील्ड ऑफिसर के साथ कैजुअल वर्कर भी पकड़ा गया, पांच लाख लोन के बदले मांगी गई 45 हजार की घूस

बिजनौर, 1 फरवरी 2026:

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बिजनौर जिले में UP ग्रामीण बैंक की सहसपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर और फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक प्राइवेट व्यक्ति (कैजुअल वर्कर) को भी पकड़ा गया है। CBI के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी, जो मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत 5 लाख रुपये का लोन मंजूर कराने के बदले मांगी गई थी।

बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर में ग्रामीण बैंक है। यहां लोन के लिए आवेदन करने वाले युवक की पत्नी ने सीबीआई से शिकायत की थी। उसके मुताबिक UP ग्रामीण बैंक की सहसपुर शाखा से योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि फील्ड ऑफिसर ने लोन पास कराने के लिए पहले 40 हजार रुपये की मांग की, बाद में यह रकम बढ़ाकर 45 हजार रुपये कर दी गई।

शिकायत के सत्यापन के बाद CBI ने जाल बिछाया। जांच में सामने आया कि फील्ड ऑफिसर ने ब्रांच मैनेजर के साथ मिलकर रिश्वत की योजना बनाई थी। तय रणनीति के तहत CBI की टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्रांच मैनेजर, फील्ड ऑफिसर और कैजुअल वर्कर को रिश्वत मांगते और लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। CBI ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें  मंडप से लापता दुल्हन की लाश प्रेमी के साथ लटकी मिली, सुसाइड नोट में लिखा-‘ ये बड़ी गलती थी....’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link