NationalSports

शुभमन गिल के फैसलों पर उठे सवाल, शार्दुल ठाकुर ने किया बयान से इशारा

मैनचेस्टर, 25 जुलाई 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट पर 225 रन बना लिए। मेजबान टीम ने भारतीय गेंदबाजों को बुरी तरह निशाने पर लिया। इस बीच टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी महंगी गेंदबाजी का बचाव करते हुए कप्तान शुभमन गिल के फैसलों पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे टीम के भीतर रणनीतिक मतभेदों की अटकलें तेज हो गई हैं।

शार्दुल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बॉलिंग देना कप्तान का फैसला होता है। मैं ज्यादा ओवर कर सकता था, लेकिन कप्तान तय करता है किसे कब गेंदबाजी करनी है।” ठाकुर ने 5 ओवर में 35 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया, जिसके बाद उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठे। हालांकि, उन्होंने खुद को बचाते हुए इशारों-इशारों में कहा कि कप्तान की रणनीति में लचीलापन नहीं था।

विवाद की एक और वजह वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी न देना भी बनी है। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले सुंदर को मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन एक भी ओवर नहीं दिया गया। इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी के बीच जब हर गेंदबाज पिट रहा था, तब स्पिनर सुंदर को नजरअंदाज करना समझ से परे है। रवींद्र जडेजा को हालांकि एक विकेट मिला, जिससे यह भी साफ हो गया कि विकेट पर स्पिन को मदद मिल रही थी।

ये भी पढ़ें:

इसी बीच ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल उठे। पंत चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे और 54 रनों की अहम पारी खेली। ठाकुर ने बताया कि यह पहले से तय था और मेडिकल टीम की सहमति के बाद ही पंत मैदान में उतरे।

Advertisement

अब सवाल यह है कि क्या शुभमन गिल कप्तानी में अनुभव की कमी के चलते गलत फैसले ले रहे हैं, या फिर टीम के भीतर सामंजस्य की कमी है। इंग्लैंड की बढ़त और भारतीय गेंदबाजों की विफलता के बाद यह बहस और गहरी हो गई है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में कोरोना की नई लहर से पहली मौत, 60 साल की महिला ने तोड़ा दम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link