PoliticsUttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा ने बनाई बढ़त, चंद्रभानु 6600 वोटों से आगे… सपा पीछे

अयोध्या, 8 फरवरी 2025:

यूपी के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी पीछे चल रही है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान
6600 वोटों से सपा के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने दूसरे राउंड से बढ़त बना ली। मतगणना केंद्र में 14 टेबलों पर ईवीएम की गिनती हो रही है, जिसमें भाजपा और सपा के अभिकर्ता भी मौजूद हैं। मीडिया को मतगणना केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं है।

यह उपचुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से सीधे जुड़ा हुआ माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर उपचुनावों में कम मतदान देखने को मिलता है, लेकिन मिल्कीपुर में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। 2022 के आम चुनाव की तुलना में भी इस बार 5 प्रतिशत अधिक मतदान दर्ज किया गया है। मतगणना जारी है और दोपहर तक अंतिम परिणाम आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP : ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, 2 करोड़ का माल जब्त, 4 दबोचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button