NationalUttar Pradesh

महाराष्ट्र के सीएम ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- इतिहास में याद रखा जाएगा महाकुंभ

महाकुंभ नगर, 14 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संगम स्नान किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा कि 144 साल बाद हुए महाकुंभ का आयोजन दुनिया के इतिहास में याद किया जाएगा।

मंत्रोच्चार के बीच पत्नी व बेटी ने भी लगाई पवित्र डुबकी

सीएम देवेंद्र फडणवीस विशेष विमान से यहां पहुंचे तो प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने धर्मपत्नी अमृता व बेटी दिविजा के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वहां मंत्रोच्चार भी होता रहा। सीएम संगम के घाट पर महाराष्ट्र के खास पहनावे में भी दिखे। सिर पर मराठी पगड़ी पहने हुए वो मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने महाकुंभ के आयोजन से नया इतिहास लिखा है। पूरी दुनिया अचरज में है कि कैसे ये आस्था का सैलाब नियंत्रित ढंग स उमड़ रहा है। इस आयोजन को दुनिया के इतिहास में याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सरकार पर दागे सवाल, अखिलेश बोले...सपा सरकार में मिलेगा शिक्षामित्रों, नौजवानों को न्याय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link