बिहार में चलती ट्रेन से लटका मोबाईल चोर, बचने के लिए झाड़ियों में कूंदा – देखें Video

बिहार, 26 जुलाई 2025
बिहार के मुंगेर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक मोबाइल फोन चुराने वाले चोर ने चलती ट्रेन से बीच पटरियों पर छलांग लगा दी। जानकारी अनुसार यह घटना बिहार में मुंगेर के पास भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा इंटरसिटी एक्सप्रेस में चोरी की है, जो मोबाईल के कैमरे में कैद हो गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
वीडियो में आरोपी चलती ट्रेन के फुटबोर्ड से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। जहां कुछ लोगों ने उसे बेल्ट से पीटने की कोशिश की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसे नहीं छोड़ा तो वह साथी यात्रियों की टांगें खींच लेगा।
चोरी करना ग़लत है…और उसकी सज़ा भी तय है।
लेकिन ट्रेन में पकड़े गए एक चोर को, जब वो डरकर भागा और दरवाज़े के बाहर लटक गया, तब उसे बचाने की जगह लोग अंदर से पीटते रहे… जैसे उसकी मौत का इंतज़ार कर रहे हों।😡 pic.twitter.com/xvUymFCnoT— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) July 25, 2025
फिर, जब ट्रेन पुल पार कर रही थी, तो वह ट्रेन से झाड़ियों में कूद गया और भाग निकला। जमालपुर रेलवे एसपी रमन चौधरी ने कहा, “यह वीडियो रेलवे पुलिस के संज्ञान में आया है और इसकी जाँच शुरू कर दी गई है। हम घटना की जाँच कर रहे हैं। आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।” क्षेत्र में डकैती और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और यात्रियों ने मांग की है कि उन्हें अधिक सुरक्षा प्रदान की जाए तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कार्रवाई करे।






