Lucknow City

पूर्व मंत्री से मिले निराला नगर के नागरिक… अधिग्रहण से कालोनी को मुक्त कराने की लगाई गुहार

लोगों ने कहा कि अधिग्रहण से पहले बने सभी मकानों और भूखंडों को अधिग्रहण से बाहर किया जाए, मांगों की अनसुनी पर करेंगे आंदोलन

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 13 नवंबर 2025:

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा अधिग्रहित भूमि पर बसे निराला नगर कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। नागरिकों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि अधिग्रहण से पहले बने उनके मकानों और भूखंडों को एलडीए की कार्रवाई से मुक्त किया जाए।

निवासियों का कहना है कि सरोजिनी नगर तहसील के गांव कालिया खेड़ा में स्थित यह कॉलोनी कई सालों से आबाद है। यहां लोगों ने वैध तरीके से भूखंड खरीदे, मकान बनाए और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी पूरी की, लेकिन एलडीए ने भूमि अधिग्रहण के दौरान इन तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया। कॉलोनीवासियों के अनुसार, एलडीए ने न तो सही तरीके से सर्वे कराया और न ही अधिग्रहण से पहले के मकानों का कोई रिकॉर्ड तैयार किया गया।

ये भी पढ़ें:

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचे निवासियों ने कहा कि वे वर्षों से अपनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अचानक अधिग्रहण की प्रक्रिया से उन्हें बेघर होने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने मांग की कि अधिग्रहण से पहले बने सभी मकानों और भूखंडों को अधिग्रहण से बाहर किया जाए।

Advertisement

इस दौरान निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर एलडीए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, एलडीए की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें  खेलते-खेलते पढ़ा जाएगा संविधान : बागपत से निकला देश को नई सीख देने वाला मॉडल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link