कभी सपनों को पंख देने का जज़्बा तो था… मगर उड़ान के लिए मौका नहीं मिला। अब वक्त बदल गया है — क्योंकि यूपी सरकार के पास एक ऐसा मास्टर प्लान, जो युवाओं को सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं देगा, बल्कि सीधे नौकरी तक पहुंचाएगा। जहां पहले ट्रेनिंग के बाद भी भविष्य धुंधला दिखता था, अब हर हुनरमंद युवा पाएगा अपनी ड्रीम जॉब का सुनहरा मौका पाएगा। तो आइए डिटेल में जानते हैं वो क्या प्लान है?…
क्या है ये स्कीम?

हर युवा के अंदर एक चमक होती है — बस उसे सही दिशा और मौका चाहिए। यही सोच लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया “उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन” (UPSDM) — एक ऐसा कदम जो युवाओं को सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि कमाई का हुनर सिखाता है। इस मिशन के तहत राज्यभर में बनाए गए ट्रेनिंग सेंटर्स में युवाओं को practical training दी जाती है, ताकि उनका talent मार्केट की जरूरतों से जुड़ सके। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) की स्थापना, उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के तहत की गई है। यह मिशन सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में कार्य करता है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? (Eligibility)

✔️ आपकी Age 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
✔️ आप उत्तर प्रदेश के निवासी (Resident of UP) हों।
✔️ यह योजना उन युवाओं के लिए है जो आगे पढ़ाई नहीं कर रहे, लेकिन अपने skills को upgrade करके बेहतर future बनाना चाहते हैं।
क्या है इस योजना में आवेदन करने की आसान प्रक्रिया? (Application Process)

पूरा प्रोसेस Online है — बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें 👇
🔹 Step 1: सबसे पहले जाएं 👉 UP Skill Development Mission की Official Website पर।
🔹 Step 2: होमपेज पर “Candidate Registration” पर क्लिक करें। (Website हिंदी और English दोनों में है — अपनी पसंदीदा भाषा चुनें 🌐)
🔹 Step 3: अब फॉर्म में अपना Aadhaar Number, Mobile Number, Name, Email ID आदि सही-सही भरें।
🔹 Step 4: अपनी Recent Photo की soft copy अपलोड करें।
🔹 Step 5: फॉर्म पूरा भरने के बाद Submit पर क्लिक करें। आपको एक Username और Password मिलेगा — इसे संभालकर रखें 🔑
🔹 Step 6: अब Login करके बाकी की जानकारी भरें और अपनी आवेदन प्रक्रिया को Complete करें ✅
📎 Required Documents (ज़रूरी दस्तावेज़)
1️⃣ Aadhaar Card
2️⃣ Educational Certificates
3️⃣ Passport Size Photo
4️⃣ Birth Certificate
5️⃣ Mobile Number और Identity Details
इस योजना में क्या मिलेंगे फ़ायदे? ( Benefits)

UP Skill Development Mission युवाओं को ऐसे skills सिखाता है, जो उन्हें रोज़गार के लिए ready बनाते हैं। आइए जानें इसके खास फ़ायदे 👇
1️⃣ यहां Fashion Designing, Motor Vehicle, Computer, Electronics, Electrical Work, Beautician Skills, Health Services जैसे कई fields में Professional Training दी जाती है।
2️⃣ मिशन में कुल 34 Sectors और 283 Courses शामिल हैं — यानी हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है!
3️⃣ हर Training Center पर English Speaking और Computer Education भी सिखाई जाती है, ताकि आप पूरी तरह Job-Ready बन सकें।
4️⃣ यह योजना उन युवाओं के लिए perfect है जो आगे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, लेकिन Industry-Relevant Skills सीखकर अपना career बनाना चाहते हैं।
5️⃣ Training आपके नज़दीकी centers में, वो भी Affordable Cost पर दी जाती है — साथ में Career Counselling की सुविधा भी मिलती है।
6️⃣ कोर्स पूरा होने पर मिलता है UP Skill Training Certificate, जो आपके talent को एक official recognition देता है।
पाठकों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1-उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन क्या है?
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का उद्देश्य युवाओं को बाजार की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है।
2-कौशल विकास योजना में जॉब कैसे पाए?
कौशल विकास योजना के तहत नौकरी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी केंद्र पर जाकर कोर्स चुनें, प्रशिक्षण लें और प्लेसमेंट सहायता से रोजगार या करियर की शुरुआत करें।
महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक (Important official links)







